मारपीट कर दो लाख रुपये लूटे
बागपत। स्कॉर्पियो में सवार देहरादून निवासी सात लोगों ने जमीन के लेनदेन के विवाद में मारपीट कर एक व्यक्ति से दो लाख रुपये लूट लिए । विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सातों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
खेकड़ा कस्बा निवासी अमी पाल ने पुलिस को बताया वह कुछ लोगों के सहयोग से एक प्लाट खरीदने की तैयारी चल रहा था। प्लाट विक्रेता को कुछ रुपये दे भी दिए थे। बाकी रुपये प्लाट का बैनामा होने के बाद देने तए हुए थे। आरोप है आरोपियों ने प्लाट के कागजात सहीं नहीं दिए। धोखाधड़ी और जालसाजी से बनाए कागज उसको दिए जा रहे थे। उसने कागज लेने से मना कर दिया था। इस बात पर आरोपियों ने बड़ौत की छपरौली चुंगी के पास उसके साथ मारपीट की और उससे दो लाख रुपये लूट लिए। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उसकी तहरीर पर आरोपी रमेश, महेश, रंजना, रमेश, राजवीर, सुनील, पंकज निवासी देहरादून हैं। केस की विवेचक एसआई यशपाल सिंह ने कहा पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है।