फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहड़ी के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जौहड़ी गांव के ग्रामीणों ने दो युवकों के खिलाफ झूठा केस दर्ज कराने का आरोप लगाकर एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। एसपी से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसपी को बताया कि 12 अप्रैल को गांव से कुछ युवक एक किशोरी को बहला फुसला कर ले गए थे। पड़ोसियों और कई ग्रामीणों ने उसे जाते हुए देखा था। किशोरी के परिजनों ने शम्मी, राहुल के खिलाफ रंजिश में झूठा केस दर्ज करा दिया जबकि जो युवक उसे ले गए थे। दोनों युवकों का इस केस से कोई लेना देना नहीं है। घटना के दिन दोनों युवक घर पर ही मौजूद थे। पुलिस ने किशोरी को बरामद भी कर लिया। आरोपी पक्ष के लोगों ने पंचायत कर किशोरी के परिजनों पर दबाव बनाया कि नामजद युवकों के खिलाफ ही बयान देना। आरोप है कि दो लोगों ने मुकदमा खत्म कराने के लिए उनसे पांच लाख रुपये भी मांगे। जब उन्होंने रुपये नहीं दिए तो किशोरी पर दबाव बनाकर उसके खिलाफ झूठे बयान दर्ज करा दिए। उन्होंने एसपी से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में फारूख, मनोज, सुनील, प्रदीप, शौकीन, बबलू, महक सिंह, पप्पू, आजाद, वकील, सकूर, रामबीर, सीमा, मुकेश, खातून आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें