फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह से अपहृत छात्रा को बरामद नही सकी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अपहृत छात्रा को पुलिस डेढ़ माह बाद भी बरामद नहीं कर पाई। पीड़ित परिवार पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहा है, लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एएसपी ने कोतवाली प्रभारी की क्लास ली और दूसरे दरोगा को जांच सौंपी दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से डेढ़ माह पहले कक्षा 10 की छात्रा अपने भाई के साथ गांव के ही इंटर कॉलेज में परीक्षा देने गई । परीक्षा केंद्र के बाहर छात्रा को छोड़कर भाई वापस चला गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ बहला फुसला कर अपहरण कर ले जाने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया। डेढ़ माह बाद भी पुलिस छात्रा को बरामद नहीं कर पाई। छात्रा के परिजन पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। छात्रा के भाई ने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर छात्रा की बरामदगी की मांग की। एएसपी रण विजय सिंह ने कोतवाली प्रभारी की जमकर क्लास है। सरूरपुर चौकी प्रभारी से जांच हटाकर एसआई करनवीर को सौंप दी। छात्रा को जल्द से जल्द बरामद करने के निर्देश दिए। एएसपी ने बताया कि छात्रा की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्दी ही बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें