शापिंग करने गई महिला का पर्स चुराया
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की तफ्तीश
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-14 में रहने वाली महिला शालिनी सूद का पर्स आर्गेनिक लाइफ स्टाइल की दुकान से चोरी हो गया। पर्स से करीब चालीस हजार रुपये थे। सेक्टर -5 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में शालिनी ने बताया कि वह अपनी बहन ईशी सूद के साथ सेक्टर -11 में खरीदारी करने के लिए आर्गेनिक लाइफ स्टाइल की दुकान गईं थीं। उनके बैग में रखे पैसे किसी महिला ने चोरी कर लिए। इसका पता तब चला जब वह दूसरी दुकान पर मिठाई खरीदने गईं। मिठाई की दुकान में पैसे देने लगीं तो उनका पर्स गायब मिला। फिर वह आर्गेनिक लाइफ स्टाइल की दुकान पर गईं। उसके मैनेजर से उन्होंने बताया कि उनका पर्स चोरी हो गया। मैनेजर ने महिला को सीसीटीवी फुटेज दिखाया। इसमें पता चला कि शालिनी सूद का पर्स एक महिला निकाल रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।