बागपत। राष्ट्र वंदना चौक स्थित योगेश रेस्टोरेंट पर मारपीट के मामले में आठ लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
बुधवार शाम छह बजे राष्ट्र वंदना चौक स्थित योगेश रेस्टोरेंट में खाने के रुपयों को लेकर 7-8 युवकों ने हमला बोल दिया था। रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ की गई थी। झगड़े में रेस्टोरेंट संचालिका शीला, कर्मचारी मनोज झा, संदीप व रवि घायल हो गए थे। भागते समय आरोपी युवक को पकड़ने में ट्रैफिक पुलिसकर्मी रविंद्र भी घायल हुआ। इस मामले में देर रात कोतवाली पर योगेश पुत्र हंसराज निवासी ठाकुरद्वारा ने विजय आर्य, सन्नी सेट्ठी, आकाश सेठी समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया था। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।