फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोताना गांव में अवैध रेत खनन करा सकता है खूनी संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कोताना गांव में अवैध रेत खनन को लेकर कभी भी खूनी संघर्ष हो सकता है। रेत माफिया गांव के तीन लोगों की भूमि पर अवैध रेत खनन कर रहे हैं। यदि वे रोकने जाते हैं तो उन्हें हथियार लेकर दौड़ा लेते हैं। पुलिस प्रशासन यह सब जानबूझकर मूकदर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन

कोताना गांव के शमशाद, दिलशाद, मौहम्मद रफी ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करते हुए बताया कि रेत माफिया हरियाणा व कोताना के गैर कानूनी तरीके से बिना ठेके से यमुना खादर से अवैध रेत खनन कर रहे हैं और पॉर्कलेन मशीनों से यमुना का चीर हरण किया जा रहा है। उन्होंने जब जमीन पर रेत खनन रोकने का प्रयास किया तो वे हथियारों के बल पर जान से मारने की नीयत से दौड़ पड़े। इस संबध मेें डीएम से लेकर एसडीएम तक शिकायतें की, लेकिन मात्र आश्वासन ही मिला, कार्रवाई नहीं हुई और रेत माफिया लाखों की राजस्व चोरी कर रहे हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रिकवरी करने की मांग की। इतना ही नहीं यहां से ओवरलोड बालू के ट्रक सड़कों पर दौड़ रहे हैं और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है और यह खूनी संघर्ष का रूप ले सकता है। इस संबंध में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि वे राजस्व विभाग की टीम को भेजकर इस मामले की जांच कराएंगे। यदि ऐसा हुआ है तो काननूी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें