फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंटर चालक से एक लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बिजरौल- कंडेरा मार्ग पर शनिवार की रात में दो बदमाश तमंचों के बल पर आचार्य खेड़ा गांव के पास केंटर चालक से एक लाख रुपये की नगदी लूटकर ले गए। इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बड़ौत और रमाला पुलिस सीमा विवाद में एक घंटा तक उलझी रही। बाद में पीड़ित ने थाना रमाला में रिपोर्ट दर्ज कराई ।
मुरादाबाद जनपद के संभल कस्बे के हाजी असलम मुर्गा व्यापारी हैं। उन्होंने शनिवार को मोबाइल पर मुर्गे देने तय किए तो उन्होंने केंटर मुर्गे लेने भेजा। उन्होंने मुर्गे लेने के लिए चालक शब्बू पुत्र अफजाल और हेल्पर आले हसन पुत्र आलेनवी निवासी बदायूं भेजे और जिस नंबर से फोन आया, वह नंबर भी दिया और उन्हें एक लाख रुपये देकर कहा कंडेरा गांव के पास मुर्गी फार्म है, वहां से मुर्गे ले आओ। जब उन्होंने उस नंबर पर फोन किया तो उन्हें पहले शामली बुलाया। इसके बाद मोबाइल फोन करने पर उन्होंने दाहा गांव के पास बुलाया और कहा गाड़ी का वजन भी करा लाओ। इसके बाद उन्होंने मोबाइल पर कहा तुम बिजरौल- कंडेरा मार्ग पर आचार्य खेड़ा गांव के पास भट्ठे पर आ जाओ। जब वे वहां पहुंचे तो पहले से ही वहां बाइक पर सवार दो लोग खडे़ मिले। उन्होंने उन पर तमंचे तान दिए और केंटर चालक से एक लाख रुपये लेकर कहा कि तुम यहीं खडे़ रहना हम अभी आ रहे हैं। जब काफी देर तक वे नहीं आए तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। लूट की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर बदमाशों को तलाश किया, बदमाश हाथ नहीं लगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में रमाला और बड़ौत पुलिस वारदात स्थल को लेकर करीब एक घंटे तक उलझी। कुछ पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद वारदात स्थल रमाला थाने का तय हुआ तो चालक शब्बू ने बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें