फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा-407 की टक्कर से बुजुर्ग किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में जा रहे बुजुर्ग किसान को गाड़ी चालक ने टक्कर मारी, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा।
खेत में जा रहे कारीमोद निवासी एक बुजुर्ग किसान को टाटा-407 गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। बाढड़ा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, आरोपी चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी हवलदार प्रदीप कुमार ने बताया कि गांव कारीमोद निवासी नंदलाल 70 वर्ष खेत में जाने के लिए घर से निकला था। इस दौरान मुख्य सड़क पर एक टाटा-407 गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में सड़क पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना बाढड़ा थाना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि टाटा गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें