फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बरवाला गांव में राशन डीलर के भाई को मारपीट करने के मामले में रमाला पुलिस ने सीओ के आदेश पर आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया।
विज्ञापन

आरोप है कि तीन दिन पहले बरवाला गांव में राशन डीलर सुदेश से मिट्टी का तेल न देने कुछ लोगों ने पिटाई कर दी थी। बचाव में आए उसके भाई सुरेश का हाथ तोड़ दिया । पीड़ित पक्ष के लोगों ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया। वहां मौजूद रमाला सीओ का घेराव कर कार्रवाई की मांग की । शनिवार को सीओ के आदेश पर रमाला पुलिस ने बरवाला निवासी भाजपा नेता ललित आर्य को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने घायल सुरेश का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। रमाला थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित सुरेश की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

भाजपा नेता ने आरोपों को बताया झूठा
बागपत। भाजपा नेता ललित आर्य ने कहा गांव की राजनीति के तहत उसके ऊपर आरोप लगाए हैं। जो लोग एसपी दफ्तर पहुंचे, उन्होंने डीलर का फर्जी प्रस्ताव करने में सहयोग किया है। डीलर की दुकान पहले भी निलंबित हो चुकी है। उन पर लगाए आरोप बेबुनियाद हैं। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर को भी अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें