फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानों पर छापा, मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नववर्ष पर कोई माहौल न बिगाड़ दे, इसके लिए पुलिस ने रात भर चेकिंग अभियान चलाया। शराब की दुकानों के अलावा होटल, ढाबा और मकानों की तलाश ली गई। इसी दौरान एक मकान में युवक शराब बेचता मिला। उसके कब्जे से तीन पेटी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

नए साल पर जगह-जगह पार्टियों चल रही है। कोई झगड़ा न कर दे, इसको लेकर पुलिस चौकस रही। शराब पीकर कोई उत्पात न कर दे, इसी को देखकर पुलिस रविवार देर रात तक सड़कों पर घूमती रही। पुलिस ने शहर के राष्ट्र वंदना चौक के पास स्थित शराब की दुकानों के अलावा होटल, ढाबों की चेकिंग की। इससे अफरा-तफरी मच गई। शराब पीने वाले वहां से रफू चक्कर हो गए। इसी क्रम में पुलिस ने पुराना कस्बा में एक मकान में छापामारी की। वहां पर एक युवक को शराब बेचते हुए पकड़ लिया। उसके पास से तीन पेटी शराब बरामद हुई। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा पकड़ा गया आरोपी सहदेव है। इसी तरह बड़ौत, अमीनगर सराय, खेकड़ा, रमाला में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। कई लोगों को हिदायत देकर छोड़ा। पुलिस ने कहा अभियान लगातार जारी रहेगा। यदि कोई शराब पीता या नशे की हालत में मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें