फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में धरना शुरु होते ही पुलिस ने पकड़ लिया आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा का अपहरण कर किया था दुष्कर्म
विज्ञापन

छपरौली/बागपत। छात्रा के अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में हिंदू संगठन ने छपरौली थाने में ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मंगलवार की रात ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।
छपरौली क्षेत्र की कक्षा 11वीं की छात्रा 19 दिसंबर को घर से स्कूल जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार एक युवक ने उसका अपहरण किया। बाद में आरोपी छात्रा को शामली के एक गांव में छोड़कर भाग गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव बना हुआ । आरोपी की गिरफ्तारी की पुलिस से लगातार मांग की जा रही है, लेकिन पुलिस सुनने को तैयार नहीं है। हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने मंगलवार को छपरौली थाने पर ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इससे पुलिस अफसर टेंशन में आ गए। इसका नतीजा यह हुआ कि पुलिस ने 12 घंटे बाद ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। छपरौली थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा ने कहा आरोपी युवक कबीर खान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ के होटल में लूटी थी छात्रा की अस्मत
बागपत। पुलिस ने छात्रा को बरामद करने के बाद उसका मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी युवक कबीर खान ने छात्रा को मेरठ के एक होटल में रखा । वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसलिए आरोपी को अपहरण के साथ-साथ रेप के आरोपी में जेल भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें