फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक महिला के खाते से ट्रांसफर कर दिए रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नोट बंदी के दौरान बैंक स्टाफ पर रुपये बदलने, खातों में गलत तरीके से रकम डालने और निकालने के आरोप लगते रहे हैं। टीकरी के केनरा बैंक में इसी तरह का मामला पकड़ा गया। बैंक के तत्कालीन मैनेजर और कर्मचारी ने जिस महिला की हत्या हो चुकी, उसके खाते से दूसरे खाते में रकम ट्रांसफर कर दी। यही नहीं धोखाधड़ी करके यह रकम निकाल भी ली। इस मामले में शिकायत पर पीड़ित खाताधारक की तहरीर पर दोघट थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

टीकरी कस्बा निवासी उदयवीर सिंह दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं। थाने में तहरीर देकर उन्होंने बताया उनका कस्बे के केनरा बैंक की शाखा में खाता है। 13 जनवरी 2017 को कस्बे की ही महिला रामभेतरी के खाते से 14 हजार रुपये उनके खाते में ट्रांसफर किए । स्लिप पर उनकी गवाही दर्शाई। जबकि उनके द्वारा कोई गवाही नहीं की गई। इसके पश्चात, 13 तारीख को ही उनके खाते से फर्जी हस्ताक्षर करके रुपये निकाले । 24 मार्च को इस पूरे मामले की जानकारी हुई। जबकि महिला रामभतेरी की रकम स्थानांतरण से पूर्ण ही हत्या हो चुकी है। उनका कहना है कि कोई मृतक व्यक्ति या महिला किस तरह अपने खाते से दूसरे के खाते में रकम स्थानांतरित कर सकता है। उनके फर्जी हस्ताक्षर करके ही खाते से रुपये निकाले गए। उस समय वह दिल्ली में अपनी ड्यूटी पर थे। इस प्रकार इस समस्त कार्यवाही में बैंक प्रबंधक और कर्मचारियों की संलिप्ता प्रतीत हो रही है। उनको पूरी आशंका है कि बैंक द्वारा भारी अनियमितता और गबन कर रखा है। उन्होंने इसकी शिकायत डीएम और एसपी से की। वहां सुनाई नहीं होने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन बैंक मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ (धारा 420, 467, 468 व 471 आईपीसी) मुकदमा दर्ज हुआ है। उधर, दोघट थाना प्रभारी चितवन कुमार का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रामभतेरी की गली में
घसीटकर की गई थी हत्या
बागपत। टीकरी कस्बा की महिला रामभतेरी की उसके ही परिवार के सदस्यों ने प्रापर्टी विवाद में हत्या की थी। उसको जमीन में घसीटा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें