मोबाइल शोरूम की सीसीटीवी फुटेज खंगाली
बागपत। एसपी दफ्तर के पास मोबाइल शोरूम में हुई 50 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस पूरी तरह से खाली हाथ है। शुक्रवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने दुकान पर पहुंचकर जांच की और फुटेज खंगाली।
बागपत के होली चौक के पास स्थित दीप मोबाइल शोरूम से 28 जुलाई की रात 50 लाख रुपये का सामान चोरी किया था। पुलिस ने अभी तक केस का खुलासा नहीं किया। इसको लेकर व्यापारियों में काफी रोष है। व्यापारी अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे हुए है। केस के खुलासने के लिए शुक्रवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने शोरूम में पहुंचकर जांच पड़ताल की। पता लगाया कि चोर किस रास्ते से आए होगे। सीसीटीवी फुटेज भी देखी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि केस हर बिंदु पर जांच की जा रही है। जल्द ही कामयाबी मिल जाएगी।