फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये देने से मना किया

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये लौटाने से मना किया
विज्ञापन

शामली। बनत निवासी युवक सुनील ने एसपी डा. अजयपाल शर्मा को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसने कस्बे के एक युवक को डेढ़ लाख रुपये दो साल पूर्व दिए थे। आरोप है कि आरोपी ने रुपये जल्द देने का वायदा किया था। दो साल बीतने के बाद भी जब आरोपी ने रुपये नहीं दिये तो सुनील ने तगादा किया। आरोपी अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।

पड़ोसी युवक पर छेड़छाड़ का आरोप
शामली। कांधला निवासी एक महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका पति काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है। आरोप है कि उसके पड़ोस के दो युवक अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करते रहते हैं। वह विरोध करती है तो आरोपी मारपीट को उतारू हो जाते हैं। इस संबंध में कांधला पुलिस को कई बार शिकायत की, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


मारपीट का आरोप
शामली। कैराना कोतवाली के गांव गोगवान निवासी देवदत्त ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके साथ कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी थी। इस संबंध में कोतवाली में शिकायत की गई थी, लेकिन आज तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


स्वीफ्ट में मारी ट्रक ने टक्कर
शामली। नगर के मोहल्ला गांधी चौक निवासी धनराज अपने परिवार के साथ मेरठ की ओर जा रहा था। बताया जाता है कि उसी दौरान एक ट्रक ने उसकी कार में टक्कर मार दी। जिसमें उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ितों ने ट्रक ड्राइवर को मौके पर पकड़ लिया। मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस को की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें