फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे कपड़ा व्यापारी के मकान में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बराल में कपड़ा व्यापारी के घर में लाखों की चोरी
विज्ञापन


किशनपुर बराल (बागपत)। अमरनाथ में शिविर लगाने गए कपड़ा व्यापारी के हाईवे किनारे किशनपुर बराल में स्थित मकान से चोर शनिवार की रात में छह लाख रुपये की नगदी समेत आठ लाख रुपये के आभूषण और कीमती सामान चोरी करके ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
किशनपुर बराल निवासी पुष्पेंद्र कुमार का दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किनारे मकान और कपड़े की दुकान है। उन्होंने अमरनाथ के मनी ग्राम में शिव सेवा शक्ति ट्रस्ट के नाम से भंडारे का आयोजन कर रखा है। वे वहां पर गए हुए हैं। उनकी पत्नी कुसुम और बेटी काजल घर पर हैं। शनिवार की रात में मां-बेटी मकान के नीचे कमरे में सोई हुई थी। देर रात चोरों ने मकान में घुसकर छत पर बने कमरे की जाली काटने के बाद गेट खोलकर छह लाख रुपये की नगदी, करीब छह तोले सोने और करीब 20 तौला चांदी के आभूषण, 15 चांदी के सिक्के, लाइसेंसी राइफल के कारतूस चोरी करके ले गए। घटना का रविवार को पता चलने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। रमाला थाना प्रभारी शरद तिलारा ने कहा चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदर के सामान बखेरने
चक्कर में रह गया परिवार
किशनपुर बराल। व्यापारी की पत्नी कुसुम रविवार सुबह छत पर गई और सामान बिखरा हुआ भी देखा, लेकिन उन्होंने समझा बंदरों ने सामान इधर-उधर कर दिया है। दोपहर बाद जब कमरे के अंदर गई तो घटना का पता चला। इसके बाद पुलिस बुलाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें