फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: परिवार से लूट का प्रयास, धारदार हथियार से हमला, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र के लक्खीपुरा में मंगलवार रात वलीमा कार्यक्रम से लौट रहे परिवार से कार और बाइक सवारों ने लूट का प्रयास किया। आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। करीब छह राउंड फायरिंग भी हुई। घटना में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

लक्खीपुरा निवासी शरीफ के रिश्तेदार नौशाद के पुत्र सुहेल का मंगलवार शाम हापुड़ रोड स्थित गलैक्सी फार्म हाउस में वलीमे का कार्यक्रम था। शरीफ अपनी पत्नी अफरोज, बेटे दानिश, सरफराज, सलमान, पुत्रवधू सानिया व सीमा आदि के साथ कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात करीब साढ़े 11 बजे वह कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। आरोप है कि घर से कुछ पहले कार और बाइकों पर आए लोगों ने लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर परिवार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने करीब छह राउंड फायरिंग की। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। इसके बाद आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें शरीफ की पत्नी अफरोज व बेटा सलमान और एक रिश्तेदार घायल हो गए। हमलावर मौके से भाग निकले। घटना की सूचना पर लिसाड़ीगेट और लोहियानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी लेकर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि पीड़ित पक्ष का पड़ोसियों से विवाद चल रहा है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें