खेकड़ा। फखरपुर गांव के जंगल में मित्रपाल की गद्दे बनाने की फैक्टरी का चोरों ने ताला तोड़कर मशीनों पर लगे चार मोटर चोरी कर लिए। फैक्टरी मालिक ने कोतवाली में चोरी की घटना की शिकायत की।
फखरपुर निवासी मित्रपाल सिंह ने शुक्रवार को कोतवाली में शिकायत कर बताया कि उन्होंने गांव के पास गद्दे बनाने की फैक्टरी लगाई हुई है। बृहस्पतिवार रात में चोरों ने फैक्टरी के गेट का ताला तोड़कर फैक्टरी में घुसकर गद्दे की कटिंग करने वाली मशीनों पर लगे चार मोटर चोरी कर लिए। सुबह के समय फैक्टरी में आने के बाद उन्हें चोरी की घटना का पता लगा। चोरी अन्य सामान में भी तोड़फोड़ कर चले गए। इससे उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर आशीष पुंडीर का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चोरों का जल्द पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।