फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मारपीट होने पर एक लाख रुपये लूट की सूचना दी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बामनौली के सीएनजी पंप के पास बाइक में कार की साइड लगने पर मारपीट हो गई। तभी बेगमाबाद गढ़ी गांव निवासी राहुल ने पुलिस को एक लाख रुपये का बैग की लूट होने की सूचना पुलिस को दे दी। जांच में मारपीट का मामला निकला।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में राहुल निवासी बेगमाबाद गढ़ी ने बताया कि कार सवार युवकों ने मारपीट करते हुए बैग छीन लिया, जिसमें एक लाख रुपये रखे हुए थे। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो दूसरे पक्ष के राजीव निवासी इदरीशपुर भी तहरीर देने थाने पहुंच गए। राजीव ने बाइक सवार युवक पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस मामले में जांच अधिकारी थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि साइड लगने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। जांच में जिसकी गलती सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें