खेकड़ा। कस्बे के रहने वाले मोहसिन के बैंक खाते से शुक्रवार सुबह ऑनलाइन धोखाधड़ी कर दो लाख 10 हजार रुपये निकाल लिए गए। मोहसिन ने कोतवाली में शिकायत की तो पुलिस ने खाता फ्रीज कराकर रुपये वापस उसके खाते में पहुंचवा दिए।
मोहसिन मलिक ने शुक्रवार को कोतवाली में शिकायत कर बताया कि उसके पास सुबह मैसेज आया कि उसके खाते से दो लाख 10 हजार रुपये ट्रांसफर हुए हैं। उसने तभी टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली में इसकी शिकायत आने पर पुलिस ने उस खाते को फ्रीज करा दिया, जिसमें रुपये गए थे। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर आशीष पुंडीर का कहना है कि साइबर सेल टीम ने मामले का संज्ञान लेकर धोखाधड़ी कर ट्रांसफर कराए गए रुपयों को वापस पीड़ित के खाते में भिजवा दिया गया है। अब खाते के आधार पर आरोपी का पता लगाया जा रहा है, जिससे उसको पकड़ा जा सके।