फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लिफ्ट देकर आशा कार्यकर्ता को जंगल में ले गया युवक, कूदने पर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। क्षेत्र के एक गांव की आशा कार्यकर्ता को लिफ्ट देकर एक युवक जंगल में ले जाने लगा। उसकी मंशा समझते ही आशा कार्यकर्ता चलती बाइक से कूद गई, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद बाइक सवार वहां से भाग गया।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ता ने बताया कि शुक्रवार को गांव से पैदल ही कस्बे की सीएचसी में आ रही थी। रास्ते में एक बाइक सवार ने उसे लिफ्ट देकर बाइक पर बैठा लिया और कुछ दूर चलने के बाद बाइक जंगल की तरफ मोड़ दी। उसने बाइक रोकने के लिए कहा तो युवक ने बाइक तेज दौड़ा दी। युवक की मंशा समझते ही उसने शोर मचाया और चलती बाइक से छलांग लगा दी। इससे हाथ और पैर में चोट लगने से घायल हो गई। पीछे से राहगीरों के आने पर युवक अपनी बाइक लेकर भाग गया। आशा कार्यकर्ता ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। इस मामले में जांच अधिकारी कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर का कहना है कि घायल का उपचार कराया गया। बाइक सवार का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें