फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रक और कार की भिड़ंत में एक महिला समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मवीकलां इंटरचेंज के पास रविवार दोपहर को ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई। इससे कार सवार बहादुरगढ़ हरियाणा के रहने वाले विश्वनाथ अग्रवाल, उनकी पत्नी कुसुम, दो रिश्तेदार दिनेश व मयंक और चालक सोनू समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

विश्वनाथ अग्रवाल अपनी पत्नी कुसुम अग्रवाल, दो रिश्तेदारों दिनेश व मयंक और चालक सोनू के साथ गढ़मुक्तेश्वर में गंगा स्नान कर रविवार दोपहर को वापस घर जा रहे थे। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मवीकलां के पास उनकी कार आगे जा रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई। इससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार पांचों लोग घायल हो गए। जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बारे में कोतवाली में शिकायत नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें