फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फर्जी लूट की सूचना देने वाले दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। खड़खड़ी निवासी सचिन और पट्टी चौधरान निवासी मोनू को छह हजार रुपये की फर्जी लूट की सूचना देने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि शनिवार को दोनों के बीच शराब के लिए पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था, जिसे लूट की घटना बताकर पुलिस को गुमराह किया गया।
विज्ञापन

खड़खड़ी निवासी सचिन ने सूचना दी थी कि रविवार दोपहर कुछ बदमाश उससे छह हजार रुपये छीनकर फरार हो गए हैं। सूचना पर थाना बड़ौत पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायतकर्ता व उसके साथी मोनू निवासी पट्टी चौधरान से पूछताछ की। जांच में लूट जैसी कोई घटना सामने नहीं आई। पता चला कि दोनों के बीच शराब के पैसों को लेकर विवाद हुआ था। जांच अधिकारी दीक्षित त्यागी ने बताया कि पुलिस ने दोनों का सीएचसी बड़ौत में मेडिकल कराया, जिसमें नशे में होने की पुष्टि हुई। फर्जी सूचना देने और आपसी विवाद के चलते पुलिस ने दोनों पर प्राथमिकी दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें