फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सात लाख रुपये हड़पने के मामले में मां-बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। मकान बेचने के नाम पर सात लाख रुपये हड़पने के मामले में कस्बे के रहने वाले अनुज ने न्यायालय के आदेश पर महिला पिंकी व उसके बेटे अभिषेक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

कस्बे के रहने वाले अनुज कुमार ने बताया कि छह महीने पहले कस्बे की रहने वाली महिला पिंकी ने उससे सुभाष नगर के मकान को बेचने की बात कही। महिला से 23 लाख रुपये में मकान का सौदा हुआ और पांंच लाख 50 हजार रुपये का चेक व 50 हजार रुपये नकद जुलाई 2025 में दे दिए। महिला एक लाख रुपये की और मांग करने लगी। उसने मोहल्ले के रहने वाले राकेश के सामने उसे एक लाख रुपये ओर दे दिए। आरोप है कि महिला ने उसे तहसील में बुलाया, लेकिन वह नहीं आई। उसे पता चला कि मकान पर लोन लिया हुआ है और एक अन्य के नाम एग्रीमेंट किया हुआ है। वह रुपये लेने पहुंचा तो महिला व उसके बेटे अभिषेक ने अभद्रता की। उसने पुलिस में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं करने पर न्यायालय में याचिका दायर की, जहां से प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए गए। जांच अधिकारी प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि महिला पिंकी और उसके बेटे अभिषेक के खिलाफ न्यायालय के आदेश प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांंच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें