फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बार काउंसिल के चुनाव में पहले दिन 513 ने किया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के 25 पदों पर शुक्रवार की सुबह कचहरी परिसर में मतदान शुरू हो गया। इसमें 986 में से 513 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

मतदान में जिला मुख्यालय के अलावा तीनों तहसीलों के अधिवक्ताओं ने प्रतिभाग किया। इसको लेकर कचहरी के मुख्य द्वार पर सघन चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया। शुक्रवार की सुबह से ही मतदान के लिए अधिवक्ताओं की लंबी लाइन लग गई। इसके चलते शुक्रवार शाम पांच बजे तक मतदान जारी रहा। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष तोमर, महामंत्री अजीत सिंह, पूर्व अध्यक्ष रामकुमार तोमर, जसपाल राणा, कपिल डेढ़ा, महेंद्र बंसल, अधिवक्ता अनुज ढाका, देवेंद्र आर्य समेत अन्य अधिवक्ताओं ने मतदान किया। इस दौरान कुछ समर्थक बैनर अपने प्रत्याशी के पक्ष में अधिवक्ताओं से मतदान करने की अपील करते नजर आए।
सभी अधिवक्ता करें मतदान
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष तोमर व महामंत्री अजीत सिंह ने बताया कि कचहरी में शनिवार को दूसरे दिन भी सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान जारी रहेगा। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें