फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एलिवेटेड सड़क पर हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। दिल्ली-खेकड़ा एलिवेटेड सड़क पर डूंडाहेड़ा के पास शनिवार सुबह ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे आगे वाले ट्रक में चालक इस्तकार और हेल्पर सलमान घायल हो गए। उनको सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


बोहला का रहने वाला इस्तकार ट्रक चालक है, जो अपने बेटे सलमान के साथ शनिवार सुबह दिल्ली से ईंट उतारकर वापस आ रहा था। कोहरे में एलिवेटेड सड़क पर डूंडाहेड़ा के पास पीछे से ट्रक ने उनके ट्रक में टक्कर मार दी। इससे ट्रक डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया और इस्तकार व उसका बेटा सलमान घायल हो गए। टक्कर मारने वाले ट्रक को लेकर चालक भाग गया। पता लगने पर पुलिस ने वहां आकर घायल पिता-पुत्र को ट्रक के केबिन से निकालकर उपचार के लिए कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को किनारे खड़ा कराकर आवागमन सुचारू कराया। जांच अधिकारी प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक का पता लगाया जा रहा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें