फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मां, बहन और दादी पर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। बड़ागांव में परिवार वालों से कहासुनी होने पर एक युवक ने अपनी मां मुनेश, बहन और दादी पर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया। मुनेश ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बड़ागांव निवासी मुनेश ने बताया कि 15 अगस्त की रात उसके बेटे ने शराब के नशे में घर आकर गाली-गलौज की। परिवार के सदस्यों ने उसका विरोध किया तो वह बोतल में पेट्रोल लेकर आया और उन पर डालकर माचिस से आग लगाने लगा। उन्होंने किसी तरह बेटे के हाथ से माचिस छीनकर घटना होने से बचाई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-
पति और सिपाही देवर ने महिला को पीटा
खेकड़ा। कस्बे की रहने वाली बीना ने बताया कि शराब पीकर पति उसकी पिटाई करता है और शामली में पुलिस में तैनात सिपाही देवर ने भी उसकी पिटाई कर घायल कर दिया। महिला ने पति और देवर के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस का कहना है कि मामला घरेलू मारपीट का है, इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें