फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्कूल बस खराब होने से रेलवे मार्ग पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। कस्बे में रेलवे मार्ग पर स्कूल की बस खराब होने से मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस कर्मी भी बस में धक्का लगाते नजर आए। पुलिस कर्मियोें ने काफी देर तक जद्दोजहद के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

कस्बे में रेलवे मार्ग पर बृहस्पतिवार की दोपहर स्कूलों की छुट्टी होने पर एक स्कूल बस पुलिस चौकी चौराहे पर खराब हो गई। इससे मार्ग पर जाम लग गया। तभी बस के चालक ने बस में सवार बच्चों को वहीं उतार दिया। बच्चे पैदल अपने घर चले गए। वहां खड़े पुलिस कर्मी भी जाम खुलवाने के लिए बस में धक्का लगाने लगे। पुलिस कर्मियों ने आसपास के लोगाें के सहयोग से बस को धक्का लगाकर जैन कॉलेज मार्ग पर खड़ी कराकर जाम खुलवाया। पुलिस के अनुसार जाम की समस्या के समाधान के लिए वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। वाहनों को सड़क पर खड़ा करने के कारण कई बार यह समस्या हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें