बागपत के जैन इंटर कॉलेज में आयोजित भारत स्काउट एंड गाइड की वार्षिक बैठक में भाग लेते पदाधिकार
बागपत। शहर के श्री जैन इंटर कॉलेज में भारत स्काउट एंड गाइड की बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष जयपाल शर्मा ने कहा कि सभी विद्यालयों में स्काउट एंड गाइड की यूनिट स्थापित करने का संकल्प दिलाया।
उन्होंने कहा कि भारत स्काउट एंड गाइड केवल एक संगठन नहींए बल्कि एक जीवन मूल्य है, जो युवाओं में सेवा, त्याग, अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रीय भावना का निर्माण करता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब युवा पीढ़ी डिजिटल की तरफ ध्यान दे रही है तो ऐसे में सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने की आवश्यकता है। स्काउट कमिश्नर अशोक बंधु भारद्वाज ने बताया कि युवाओं ने पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता अभियान, रक्तदान, आपदा प्रबंधन, सड़क सुरक्षा, जल संरक्षण और नशा मुक्ति जैसे अभियानों में भूमिका निभाई है। इस दौरान सचिव उमेश कुमार, डॉ. सुरेश चंद कौशिक, सुशील चौधरी, कमलेश कौशिक, अनुज कौशिक, कविता चौधरी, अलका चौधरी व मंजू भारती आदि मौजूद रहे।