फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फर्जी चेक से 3.15 की ठगी के आरोप में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। फखरपुर गांव स्थित केनरा बैंक से फर्जी चेक के माध्यम से धोखाधड़ी कर तीन लाख 15 हजार रुपये निकालने पर गांव के संगम तेवतिया पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

केनरा बैंक के एकाउंट्स सेक्शन के वरिष्ठ प्रबंधक ने मई 2024 को दिल्ली के पुलिस आयुक्त को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि फखरपुर गांव के रहने वाले संगम तेवतिया का गांव की केनरा बैंक शाखा में खाता है। उसने फर्जी चेक के माध्यम से अपने खाते में तीन लाख 15 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। वह चेक मुरादाबाद की डॉयचे बैंक शाखा का था। डॉयचे बैंक ने उनको चेक फर्जी होने की जानकारी दी। बैंक ने चेक किसी भी खाते से जारी नहीं होने की बात बताई। इसके बाद ही केनरा बैंक ने उस खाताधारक का पता किया, जिसके खाते में चेक के माध्यम से रुपये आए थे। अब दिल्ली से यह शिकायत यहां भेजी गई तो इसके आधार पर खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की गई। पुलिस के अुनसार फखरपुर गांव के रहने वाले संगम तेवतिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें