बड़ौत। नगर की छपरौली चुंगी के पास शुक्रवार की देर शाम विवाहिता छाया (36) का शव मकान में पंखे पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू दी।शामली जिले के कसेरवा गांव की रहने वाली छाया की शादी 14 साल पहले नगर की छपरौली चुंगी के पास रहने वाले युवक के साथ हुई थी। छाया का पति पंकज ट्रैक्टर व्यापारी है। शुक्रवार की देर शाम छाया का शव कमरे में पंखे पर फंदे से लटका मिला। उसके शव को परिजनों ने शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी गई। इसकी सूचना पर पहुंचे विवाहिता के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। आरोप है कि छाया के ससुराल वालों ने इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। घटना के बारे में उन्हें अन्य जगह से पता चला। वहीं सीओ विजय कुमार तोमर ने कि महिला की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। तहरीर मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।