फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पूर्व प्रधान और उनके भाई के घर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। कस्बे में चोरों ने पूर्व प्रधान अब्दुल वाहिद और उनके भाई अब्दुल खालिक के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। शनिवार रात पड़ोसी ने चोरी की घटना के बारे में बताया। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

रटौल के पूर्व प्रधान अब्दुल वाहिद अपने भाई अब्दुल खालिक के परिवार के साथ दिल्ली के उत्तम नगर में रहते हैं, जबकि उनका छोटा भाई अब्दुल खालिक भी दिल्ली रहता है। कस्बे में उनके मकान बंद हैं जिनकी देखभाल के लिए महीने में एक दो बार गांव आते हैं। शनिवार को उनके भतीजे ने पड़ोस के युवक को मकान में सफाई कराने के लिए कहा तो चोरी की घटना का पता चला। पड़ोसी वकील ने बताया कि चोरों ने मकान से एसी, फ्रिज, पीतल के बर्तन, अलमारी से नकदी और जेवर समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। इस मामले में जांच अधिकारी कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर का कहना है कि चोरी की सूचना मिली थी, जिसकी जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें