खेकड़ा। कस्बे के मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा की भट्ठा बस्ती में बच्चों के विवाद में घर के बाहर खड़े आसिफ पर सात-आठ युवकों ने लाठी डंडे और चाकू से हमला कर दिया। इसमे घायल आसिफ का सीएचसी में उपचार कराया गया। घायल की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
कस्बे की भट्ठा बस्ती निवासी आसिफ ने बताया कि रविवार शाम अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी मोहल्ले के कुछ बच्चे आपस में झगड़ रहे थे। उसने बच्चों को समझाकर घर भेज दिया। इसके थोड़ी बच्चों के परिवार वालों ने गाली गलौज की। विरोध करने पर लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर दिया। आरोप लगाया कि हमलावरों ने कमर में चाकू मारकर घायल कर दिया। इस मामले में जांच अधिकारी प्रभाकर केंतुरा का कहना है कि घायल का उपचार कराया गया। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।