फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तमंचे से गोली चलने से गाड़ी चालक घायल, मेरठ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। दरकावदा गांव में शुक्रवार देर रात अपने मकान की छत पर खड़े गाड़ी चालक वाजिद के तमंचे से गोली चल गई, जो उसके पैर में गोली लग गई। घायल वाजिद का सीएचसी में उपचार कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में ड्रोन उड़ाकर बदमाशों के आने की अफवाह फैलाई गई।
विज्ञापन

दरकावदा गांव निवासी वाजिद गाड़ी चालक है। वह शुक्रवार रात मकान की छत पर सो गया था। रात करीब तीन बजे वह लघुशंका के लिए चारपाई से खड़ा हुआ, तभी वाजिद ने चारपाई पर रखा तमंचा उठाया तो उसका ट्रिगर दब गया। इससे चली गोली वाजिद के पैर में लग गई और वह घायल हो गया। घायल वाजिद छत पर ही गिर गया। गोली की आवाज सुनते ही गांव में लोग जाग गए और अपने घरों से बाहर निकल गए। तभी कुछ युवकों ने ड्रोन उड़ाकर गांव में बदमाशों के आने और वाजिद को गोली मारने की अफवाह फैला दी। इस पर ग्रामीण एकत्रित होकर बदमाशों को तलाशने लगे और वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। वहां आए पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मामला शांत कराया।
उधर, घायल वाजिद का मेरठ के अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। पुलिस की पूछताछ में वाजिद ने बताया कि जंगल में घूमते समय उसे एक तमंचा मिल गया था, जिसे उठाकर घर ले आया। गांव में ड्रोन के बदमाशों का शोर मचने को लेकर तमंचा चारपाई पर लेकर सो गया था। रात में शोर होने पर उसने तमंचा उठाया तो गोली चल गई। इस मामले में बिनौली पुलिस का कहना है कि घायल युवक ने अपने तमंचे से गोली लगने की बात कही है। उसकी हालत में सुधार होने पर तमंचा बरामदगी को लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें