फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हत्यारोपी 25 हजार के इनामी विक्की ने किया अदालत में आत्मसमर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली के डेयरी संचालक राहुल गोयल की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी डौला निवासी विक्की ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। उसे वहां से जेल भेजा गया है। इस हत्या के मामले में एक आरोपी भरत ने पहले भी अदालत में सरेंडर किया था। जबकि दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

दिल्ली के बुराड़ी में भगत कालोनी के रहने वाले डेयरी संचालक राहुल गोयल का तांत्रिक इंद्रपाल उर्फ भगत निवासी डौला से रुपये का लेनदेन था। इंद्रपाल ने 40 लाख रुपये लिनए थे, मगर 15 हजार वापस लौटा दिए थे। इस तरह बाकी 25 हजार रुपये देने की बात कहकर राहुल गोयल को दो जुलाई को घर बुलाया और अपने तीन साथियों सचिन, भरत व विक्की के साथ मिलकर सिर में तीन गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके शव को तालाब में गड्ढे में दबा दिया था। राहुल की पत्नी कीर्ति ने सिंघावली अहीर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी इंद्रपाल को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर राहुल का शव बरामद किया था। जबकि अन्य आरोपियों सचिन, भरत व विक्की पर एसपी सूरज कुमार राय ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। इसमें पुलिस ने मुठभेड़ में सचिन को गिरफ्तार किया था और भरत ने अदालत में आत्म समर्पण कर दिया था। पुलिस के अनुसार 25 हजार रुपये के इनामी विक्की ने भी अदालत में आत्म समर्पण कर दिया है। भरत व विक्की को पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें