फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पहले विकास भवन फिर बड़ौत में भिड़े सचिव, जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ग्राम सचिव शनिवार को पहले विकास भवन में भिड़ गए तो इसके बाद रात को बड़ौत में भिड़े। एक सचिव ने कई अन्य सचिवों को फोन करके जान से मारने की धमकी दी। उसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी वायरल हो रही है। उसके धमकी देने से दहशत में आए कई सचिव सोमवार को पुलिस से मिलकर शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

गांवों में विकास कार्यों के लिए आया हुआ करोड़ों रुपये का बजट खर्च नहीं किया जा रहा है। इसलिए ही शनिवार को अवकाश होने के बाद भी डीपीआरओ अरूण अत्री ने सभी ग्राम सचिवों को बैठक के लिए विकास भवन में बुलाया था। वहां बैठक के बाद डीपीआरओ चले गए तो सचिवों ने अपनी अलग बैठक की। वहां कई सचिव आपस में भिड़ गए तो उनको किसी तरह शांत कराया गया। इसके बाद बैठक में फैसला लिया गया कि वाटर कूलर घोटाले के मामले में डीएम से मिलकर ब्लॉक समिति व अन्य जगह लगवाए गए वाटर कूलरों की जांच की मांग की जाएगी।
वहां से जाने के बाद बड़ौत में शाम को कई सचिवों ने शराब पीकर ग्राम सचिवों के व्हाट्स एप ग्रुप में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करके मैसेज भेजने शुरू कर दिए। इसका अन्य सचिवों ने विरोध जताया तो उनको फोन करके जान से मारने की धमकी दी गई। सचिव अमित वर्मा को फोन करके गाली-गलौच करते हुए धमकी दी गई। धमकी देते हुए दूसरे सचिव का ऑडियो भी वायरल हो रहा है। सचिव अमित वर्मा ने इस मामले में पुलिस से शिकायत करके कार्रवाई व सुरक्षा की बात अन्य सचिवों से कही है जो सोमवार को पुलिस अधिकारियों से मिलेंगे।
विज्ञापन


इस मामले में अभी शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत आती है तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मिलती है तो उसके आधार पर भी कार्रवाई कर दी जाएगी। विजय कुमार, सीओ बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें