फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल के विस्तारीकरण की डीपीआर तैयार, 2027 तक पूरा होगा कार्य : लक्ष्मीनारायण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गन्ना मंत्री लक्ष्मीनाराण चौधरी ने कहा कि बागपत शुगर मिल के विस्तारीकरण की डीपीआर तैयार हो गई है। इसका कार्य 2027 तक पूरा होगा। जब आप मतदान करोगे, तब मिल की पेराई क्षमता 50 हजार क्विंटल प्रतिदिन हो जाएगी। इसमें एथनॉल का प्लांट भी लगेगा, जो 90 किलोलीटर का होगा। इसके लिए 688 करोड़ रुपये का प्रावधान कर दिया है।
विज्ञापन

मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी शनिवार को बागपत शुगर मिल में किसान सम्मेलन में पहुंचे थे। जहां किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि मलकपुर का भुगतान नहीं होगा तो जितने गांव के किसान चाहेंगे, उनका गन्ना केंद्र दूसरे मिल से जोड़ देंगे। ऐसा पूरे प्रदेश में किया जा सकता है। कहा कि बागपत मिल पर भी 25 करोड़ रुपये है, जो अगले सप्ताह तक किसानों को मिल जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे सामने पहले किसानों का हित है। चौधरी चरण सिंह कहते थे कि किसान मालदार है तो मजदूर व व्यापारी भी मालदार होगा। किसान मालदार होगा तो बेटी की शादी में बाइक व कार भी देगा।
योगी आदित्यनाथ किसान हैं और वह पूरी तरह किसानों के लिए समर्पित हैं। हमारे पास बंटवारे के बाद दो-चार एकड़ जमीन है, मगर उन पर आज भी 1500 एकड़ का एक ही फार्म है, इसलिए वह हमसे भी बड़े किसान हैं। मंत्री ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का ऋण किसान बिरादरी कभी नहीं उतार सकती है। देश में किसान का सम्मान उनकी देन है। चौधरी चरण सिंह जब मुख्यमंत्री बने तो उसके बाद ही नेता अपना भाषण किसान से शुरू करने लगे और किसान से खत्म करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी की केवल किसान बिरादरी है, इसलिए किसानों में जाति के नाम पर फूट नहीं पडऩी चाहिए। सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांवड़ पर राकेश टिकैत के बयान के बारे में जानकारी से इंकार करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा धार्मिक है और युगों से चल रही है। यह सभी सनातन व अन्य धर्मों के मानने वाले है, सभी लोग कांवडिय़ों की सेवा करते हैं। भारत की संस्कृति में सनातन की रक्षा की गई है, इसलिए यहां किसी की हिम्मत नहीं हुई कि एक मंदिर की ईंट भी तोड़ सके।
किसानों की सभी मांग पूरी होगी
बागपत से विधायक योगेश धामा ने कहा कि मिल के विस्तारीकरण की हमारी पुरानी मांग थी। रमाला मिल का विस्तारीकरण हो गया और अब बागपत मिल का भी जल्द हो जाएगा। 2017 से पहले बागपत की स्थिति काफी खराब थी। छपरौली विधानसभा में कोई काम नहीं हुआ था। पुरामहादेव या चमरावल रोड हो, सभी पर कार्य कराया गया। राज्यमंत्री केपी मलिक ने कहा कि बागपत में सरकार काफी कार्य करा रही है। यह विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे। किसानों की सभी मांग भी पूरी होगी।
भाकियू अध्यक्ष व भाजपा नेता ने उठाई कई मांग
भाकियू अध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कहा कि गन्ने का दाम 100 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ना चाहिए, गन्ना भुगतान होना चाहिए और बागपत मिल का दोहरीकरण कराया जाए। इस तरह पूर्व विधायक साहब सिंह ने कहा कि कई साल से मिल के दोहरीकरण की घोषणा हो रही है, मगर नहीं हो रहा। इसका दोहरीकरण जरूर होना चाहिए। बहुत बार घोषणा होती है कि भुगतान पंद्रह दिन में मिलेगा, मगर ऐसा नहीं हो रहा। इसकी व्यवस्था कराई जानी चाहिए।
मंत्री को गदा व हल भेंट करके किया सम्मान

किसान सम्मेलन में आयोजक योगेश धामा ने गन्ना मंत्री लक्ष्मीनाराण चौधरी को पहले पगड़ी पहनाई और इसके बाद गदा देकर सम्मान किया। इसके अलावा बिंदू खलीफा, गौरव यादव, सुभाष मलिक, नीटू नैन बोक्का, अजय शर्मा, प्रवीण आदि ने मंत्री को हल भेंट किया। गन्ना मंत्री ने कहा कि ये दोनों चीजें किसानों के सम्मान की प्रतीक हैं।

यह रहे मौजूद
पूर्व विधायक जगत सिंह, पूर्व विधायक सहेंद्र रमाला, चीनी मिल के उपसभापति कृष्णपाल सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, भाकियू के जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, परविंद्र धामा प्रमुख, भाजपा युवा मोर्चा संयोजक अक्षय चौधरी, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र बली व पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र राणा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें