फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मेरठ के कृषि विभाग के कर्मी ने तमंचा तानने का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। मेरठ में कृषि विभाग के कर्मी राहुल मलिक निवासी शामली ने मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर बाइक सवार दो युवकों पर तमंचा तानकर ट्रिगर दबाने का आरोप लगाया। राहुल मलिक ने चौकी पर पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शामली निवासी राहुल मलिक ने बताया कि मेरठ के कृषि विभाग में तैनात है और मेरठ के ट्रांसपोर्ट नगर में किराये पर रहता है। बुधवार को बुलेट बाइक से बागपत जा रहा था। आरोप लगाया कि मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर टटीरी में पुलिया से आगे पहुंचा तो पीछे से ओवरटेक कर आए दो युवकों ने रोक लिया और पेट पर तमंचा सटाकर ट्रिगर दबा दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी। एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि प्रथमदृष्टया जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें