फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिलौचपुरा में दामाद और उसके पिता पर फरसे से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनरगर सराय। बिलौचपुरा गांव में आए साकरौद गांव निवासी दामाद सलीम और उसके पिता इस्लाम पर फरसे, लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। वहां से बचकर थाने पहुंचे दोनों घायलों का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया गया। जहां से सलीम को मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

साकरौद गांव निवासी इंतजार ने बताया कि उसका भाई सलीम मंगलवार को पिता इस्लाम को लेकर अपनी ससुराल बिलौचपुरा गांव आया था। वहां पर ससुराल वालों के साथ कहासुनी हो गई। आरोप लगाया कि ससुराल से शफीक, अतीक, असलम और रोजीना फरसे, लाठी-डंडों से दोनों पर हमला कर दिया। शोर सुनकर वहां आए ग्रामीणों ने उसके पिता और भाई को बचाया तो हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी। सिंघावली अहीर पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर शफीक, अतीक, असलम समेत चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें