फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पूर्वांचल की जेल में शिफ्ट होंगे माफिया समेत तीन कुख्यात बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जेल में बंद जिले के प्रदेश स्तरीय माफिया समेत तीन कुख्यात बदमाश पूर्वांचल की जेल में शिफ्ट किए जाएंगे। जिला अफसरों की रिपोर्ट पर संयुक्त सचिव ने तीनों कुख्यात बदमाशों को पूर्वांचल की जेल में शिफ्ट करने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन

जिला जेल में प्रदेश स्तरीय माफिया अनुज बरखा, कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका व प्रवेंद्र समेत कई कुख्यात बदमाश बंद हैं। जिनके खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला करने समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। ये बदमाश जेल में रहकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिला सकते हैं। इसको लेकर अफसरों ने बदमाशों को दूसरी जेल में शिफ्ट करने की रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी। जिले के अफसरों की रिपोर्ट में शासन के संयुक्त सचिव ने तीनों कुख्यातों को पूर्वांचल की जेल में शिफ्ट करने की अनुमति दे दी है। इस मामले एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि जेल में बंद माफिया अनुज बरखा को महाराजगंज, ज्ञानेंद्र ढाका को ललितपुर और प्रवेंद्र को आजमगढ़ जेल में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें