बागपत में दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर खेकड़ा के समीप दिल्ली से आ रही ट्रेन में शुक्रवार रात सीट पर बैठने को लेकर यात्री आपस में भिड़ गए। इसमें खेकड़ा कस्बे मोहल्ला अहिरान के दीपक यादव (39) की पीट पीटकर हत्या कर कर दी गई। इसका पता चलने पर जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला अहिरान निवासी ऋषि यादव का बेटा दिल्ली में नौकरी करता था, जो शुक्रवार देर रात दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन से वापस लौट रहा था। ट्रेन चलते ही उसकी कुछ यात्रियों से सीट पर बैठने को लेकर कहासुनी हो गई। यह विवाद इतना बढ़ गया कि खेकड़ा के पास आने पर उनमें मारपीट हो गई और यात्रियों के एक गुट ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसका पता चलने पर ट्रेन को खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर रुकवाया गया तो हमलावर भाग गए।