फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: चलती ट्रेन में खेकड़ा के युवक की पीट-पीटकर हत्या, दिल्ली से नौकरी कर लौट रहा था, इस बात पर हुआ विवाद

Sat, 21 Jun 2025 01:23 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Murder in Train: दिल्ली से सहारनपुर जा रही ट्रेन में खेकड़ा के निकट मारपीट हुई। मोहल्ला अहिरान निवासी दीपक यादव की कुछ लोगों ने हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
Death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर खेकड़ा के समीप दिल्ली से आ रही ट्रेन में शुक्रवार रात सीट पर बैठने को लेकर यात्री आपस में भिड़ गए। इसमें खेकड़ा कस्बे के मोहल्ला अहिरान के दीपक यादव (39) की पीट-पीटकर हत्या कर कर दी गई। इसका पता चलने पर जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

मोहल्ला अहिरान निवासी ऋषि यादव का बेटा दिल्ली में नौकरी करता था, जो शुक्रवार देर रात दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन से वापस लौट रहा था। ट्रेन चलते ही उसकी कुछ यात्रियों से सीट पर बैठने को लेकर कहासुनी हो गई। यह विवाद इतना बढ़ गया कि खेकड़ा के पास आने पर उनमें मारपीट हो गई और यात्रियों के एक गुट ने उस पर हमला कर दिया। 
 

इसका पता चलने पर ट्रेन को खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर रुकवाया गया तो हमलावर भाग गए। घायल दीपक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद जीआरपी ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी और ट्रेन में सवार कई यात्रियों से पूछताछ भी की। जीआरपी का कहना है कि जांच की जा रही है और आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
 

10 दिन पहले भी ट्रेन में हुई थी मारपीट
दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर करीब 10 दिन पहले ट्रेन में सीट पर बैठने के विवाद के चलते मारपीट हो गई थी। इसमें कई लोग घायल हो गए थे। आरोप है कि एक युवक को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया था। बताया जाता है कि वे सभी शराब के नशे में थे। उन्होंने ट्रेन में चढ़ते ही सीटों पर बैठे शामली जिले के युवकों को सीटों से उठाना शुरू कर दिया। 
 
विज्ञापन

इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद में उन्होंने शामली के युवकों पर हमला बोल दिया। इससे प्रिंस, मनीष, दीपक, रोहित और मुकेश सहित 10 से अधिक युवा घायल हो गए। प्रिंस को तो उन्होंने चलती ट्रेन से नीचे भी फेंक दिया। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया। घटना के बाद हमलावर गोठरा और फखरपुर के रेलवे हॉल्टों पर उतरते हुए फरार हो गए थे।

यह भी देखें...
Shamli: दवा व्यापारी के सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटे ने पुणे में किया सुसाइड, पत्नी से कोर्ट में चल रहा केस    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें