फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बाइक चोर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बड़ौत-डौला नहर पटरी पर शुक्रवार रात पुलिस से मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी अंतरराज्यीय बाइक चोर सचिन निवासी रामनगर कॉलोनी बड़ौत घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका साथी नीरज चोरी की दो बाइकों के साथ पकड़ा गया।
विज्ञापन

सीओ अंशु जैन के अनुसार बड़ौत-डौला नहर पटरी पर शुक्रवार रात बाइक चोर सचिन ने पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग की तो पैर में गोली लगने से सचिन घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। सचिन के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसके बाद पुलिस ने उसके साथी नीरज निवासी गढ़ी मोहल्ला, वाजिदपुर को भी गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की दो बाइकें बरामद की गईं। इनमें से एक बाइक हरियाणा से चोरी की गई थी। सीओ के अनुसार दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें