फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: छात्रा को होटल के कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गाजियाबाद जिले के लोनी की रहने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा ने दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे किनारे स्थित होटल के कमरे में बंधक बनाकर दो दिन तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने नाबालिग आरोपी, उसकी मां कौशर और दोस्त शादाब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

छात्रा के अनुसार उसकी कक्षा में पढ़ने वाली सहेली के भाई को वह दो साल से जानती है। आरोप लगाया कि 28 अगस्त को सहेली के भाई ने बागपत बुलाया और दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर रिवर पार्क के पास स्थित होटल में ले गया। वहां पर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद होटल के एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर उसने होटल के कमरे से भागने का प्रयास किया, लेकिन ताला लगा मिला।
आरोप लगाया कि दो दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर पिटाई की। दो दिन बाद आरोपी उसे लेकर अपने घर गया और पुलिस से शिकायत करने पर अपनी मां कौशर और दोस्त शादाब के साथ मिलकर पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। वहां से किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। छात्रा ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस मामले में सीओ सुकन्या शर्मा का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इसमें एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें