फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: संविदा लाइनमैन के घर विजिलेंस ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर की लक्ष्मीनगर कॉलोनी में मंगलवार की देर शाम बिजली चोरी की शिकायत पर मेरठ विजिलेंस टीम ने मुख्य शिकायत केंद्र पर तैनात संविदा लाइनमैन हारून के घर छापा मारा।
विज्ञापन

जांच में मीटर का डिस्प्ले बंद मिला और परिसर में ई-रिक्शा खड़ा मिला। टीम ने मीटर को तकनीकी जांच के लिए भेज दिया। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता जेसी यादव ने बताया कि इसकी मामले में एमडी के पास शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद विजिलेंस के अवर अभियंता मुन्नालाल ने टीम के साथ जांच की। इस दौरान अधिशासी अभियंता द्वितीय बृजेश कुमार, पीवीवीएनएल मुख्यालय से एक्सईएन और एसडीओ मीटर्स सोमेश्वर दयाल शर्मा भी मौजूद रहे। उनके अनुसार पूरे मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें