फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 25 हजार रुपये का इनामी मुठभेड़ में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। डौला-खट्टा प्रहलादपुर मार्ग पर नहर की पटरी मंगलवार रात पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से 25 हजार रुपये का इनामी इरफान निवासी रसीदनगर लिसाड़ी गेट मेरठ घायल हो गया। वह प्रतिबंधित पशु के कटान की घटना में वांछित चल रहा था, जबकि उसके दो साथी जंगल में भाग गए। पुलिस ने घायल से खेत में धंसी बिना नंबर प्लेट लगी से कार, तमंचा समेत अन्य उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घायल 25 हजार रुपये का इनामी इरफान बिलौचपुरा गांव के जंगल में प्रतिबंधित पशु के कटान की घटना में शामिल रहा था। उसके छह साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है, जबकि एक आरोपी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जेल चला गया था। इसी मामले में इरफान पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मुठभेड़ में इनामी बदमाश की गोली एसआई रजत की बुलेटप्रूफ जैकेट में धंस गई। इस मामले में सीओ सुकन्या शर्मा ने बताया कि घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। उसके साथियों की तलाश में टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें