फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: धोखाधड़ी से शादी कराने के मामले में नौ के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। लुहारी गांव के विनय कुमार की शादी कराने वाले नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन लोगों ने उससे डेढ़ लाख रुपये शादी से पहले और दो लाख रुपये शादी के बाद लिए। शादी के कुछ दिन बाद ही दुल्हन घर में रखे जेवर व 30 हजार रुपये लेकर फरार हो गई। अब न्यायालय के आदेश पर उसने इन सभी पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विनय ने बताया कि शबगा गांव के रामकुमार ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा और डेढ़ लाख रुपये खर्च बताया। रामकुमार ने उसके परिवार वालों की मुलाकात रमाला के हासिम अली, मांडी गांव के नूर मोहम्मद, सुरेंद्र, पिंकी, बेबी व नीतू निवासीगण कुरुक्षेत्र हरियाणा से कराई। इसके बाद युवक से डेढ़ लाख रुपये पहले लेकर उसकी शादी पूजा निवासी कुरुक्षेत्र से बेबी के मकान पर नौ अक्तूबर 2024 को करा दी गई।
आरोप है कि शादी के बाद भी युवक से दो लाख रुपये लिए गए और इस तरह से साढ़े तीन लाख रुपये लिए गए। बताया कि शादी के कुछ दिन बाद पूजा घर में रखे आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गई। युवक का आरोप है कि इसकी शिकायत पुलिस से की गई, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने मुकदमा दर्ज कराने के लिए न्यायालय में याचिका दायर की। वहीं पुलिस का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर शादी कराने में लिप्त नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें