फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हिलवाड़ी में रुपये के विवाद में संघर्ष में 16 घायल, 23 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। हिलवाड़ी गांव में 27 हजार रुपये के विवाद में शुक्रवार रात सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राहुल व मनोज पक्ष में लाठी-डंडे, धारदार हथियार चल गए। इसमें दोनों पक्षों से 16 लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 23 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव निवासी प्रदेश सचिव राहुल ने बताया कि गांव के मनोज पर उनके 27 हजार रुपये उधार है। शुक्रवार रात अपने दोस्त गौरव के साथ मिलकर रुपयों का तकादा करने पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर भिड़ गए। उनके बीच आधा घंटे तक मारपीट होती रही। इसमें एक पक्ष से अरविंद, राहुल, रवि, परवीन, सुमित, गौरव और दूसरे पक्ष से मनोज, बसंत, बिल्लू, नीरज, सुधीर, सावन, सुशीला, रोहित, विक्रम, सूरज घायल हो गए। पुलिस ने सीएचसी में घायलों का उपचार कराया। जहां से राहुल को रेफर कर दिया गया। इस मामले में राहुल ने मनोज, बसंत, बबलू, सावन, बिल्लू, नीरज, सुधीर, सुशील, विकास, रोहित,विक्रम, अनुज, अनिल, आर्यन, संदीप समेत 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उधर, दूसरे पक्ष के मनोज ने सुमित, रवि, राहुल, अमित, अरविंद, अंकित, गौरव, विपिन समेत आठ खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सीओ विजय कुमार का कहना है कि एक पक्ष से बसंत और दूसरे पक्ष से गौरव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा दिया गया। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें