फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कोलकाता में हुए दुष्कर्म मामले की जांच करेंगे डॉ. सत्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भाजपा ने कोलकाता में लॉ काॅलेज की एक छात्रा से हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जांच के लिए पार्टी की ओर से जांच समिति गठित की है। यह चार सदस्यों की जांच समिति बागपत के पूर्व सांसद एवं पूर्व मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर डॉ. सत्यपाल सिंह की अध्यक्षता में बनाई गई। यह जांच समिति जल्द ही कोलकाता में घटना स्थल का दौरा करेगी।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर जांच समिति गठित की। भाजपा की ओर से गठित जांच समिति में बागपत के पूर्व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, सांसद बिपलब कुमार देव तथा सांसद मनन कुमार मिश्रा भी शामिल हैं। यह जांच समिति जल्द ही कोलकाता में घटना स्थल का दौरा कर जांच कर अपनी रिपोर्ट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें