फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बंदरों ने चार बच्चों पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। लहचौड़ा गांव में बंदरों ने शनिवार को चार बच्चों युवी, इशिका, ऋषभ ओर मयंक पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायल बच्चों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। लोगों ने अधिकारियों से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

लहचौड़ा गांव निवासी विनोद शर्मा, सूरजपाल और दिनेश शर्मा ने बताया कि शनिवार की सुबह चारों बच्चे मकान की छत पर खेल रहे थे। तभी 20-25 बंदरों का झुंड वहां आ गया और बच्चों पर हमला कर दिया। बच्चे भागने लगे तो गिरने और बंदरों के नाखून लगने से वे घायल हो गए। बच्चों का शोर सुनते ही परिवार वाले लाठी-डंडे लेकर छत पर पहुंचे और बंदरों को भगाया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में करीब 300 बंदरों का झुंड घूमता रहता है, जो कई लोगों को घायल कर चुके हैं और सामान भी उठाकर ले जाते हैं। इस कारण गांव में परेशानी झेलनी पड़ रही है। शिकायत के बाद भी बंदरों को नहीं पकड़वाया जा रहा है। लोगों ने इस मामले में अधिकारियों से मिलने की बात कही है। प्रधान प्रदीप शर्मा ने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए पंचायत के पास बजट नहीं है।
विज्ञापन

इस बारे में अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान कराने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें