फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गन्ने के खेत में युवक को बंधक बनाया, 11 हजार लेकर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर के पट्टी चौधरान निवासी राहुल कश्यप को कई युवकों ने गन्ने के खेत में बंधक बनाकर यातनाएं दीं। आरोपियों ने 11 हजार रुपये देने के बाद उसे बंधनमुक्त किया। पुलिस ने अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राहुल कश्यप ने बताया कि वह 15 सितंबर को नगर के महावीर मार्ग पर खड़ा हुआ था। इस दौरान अज्ञात युवक आया और कहने लगा कि उसकी मां बीमार है और नगर के मेट्रो अस्पताल में भर्ती है। वहां तक उसे अपनी स्कूटी से छोड़ दें। वह उसे लेकर जाने लगा तो कुछ दूर जाते ही पीठ पर चाकू लगा दिया। उसे दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गन्ने के खेत में ले गया, जहां पहले से कई युवक थे। उन्होंने उसको बंधक बना लिया। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ अभद्रता की गई।
उन्होंने उसे बंधनमुक्त करने के लिए उससे 50 हजार रुपये मांगे। बताया कि उसे अपने दोस्त व रिश्तेदार से 11 हजार रुपये फोन-पे के माध्यम से मंगवाए। उन्होंने एक जनसेवा केंद्र पर जाकर रुपये निकलवाए और उसके बाद उसे बंधनमुक्त किया। वहीं जांच अधिकारी इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार का कहना है कि अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। आरोपियों का जल्द पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें